Connect with us

उत्तराखण्ड

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, यहां जानें शुभ मुहूर्त

दशहरा पर्व के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय कर लिया गया है। मंगलवार को पुरोहित समाज की बैठक में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के लिए मुहूर्त निकाला गया।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय
मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया। बता दें यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर यानी भाई दूज के पवन अवसर पर 11 बजकर 57 मिनट पर विशेष पूजा अर्चना के बाद छह महीने के लिए बंद किये जाएंगे।

आज होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय होने की घोषणा भी आज होनी है। जबकि यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं और गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उर्मिला सनावर को जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई, सुरेश राठौर के साथ कोर्ट में नहीं हुई पेशी

More in उत्तराखण्ड

Trending News