Connect with us

Uncategorized

रुद्रप्रयाग में गुलदार की दहशत: 5 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

रुद्रप्रयाग में गुलदार की दहशत देखने को मिल रही है। छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू) क्षेत्र में गुलदार देर रात पांच साल के बच्चे को उठा ले गया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। डीडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश की। रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन के निर्देशन में एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी 5 सहायक कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।एसडीओ रुद्रप्रयाग देवेंद्र पुंडीर ने कुल 20 लोगों की तीन अलग-अलग टीमों के साथ घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही DDRF के नौ जवानों को अलग-अलग सर्च उपकरणों के साथ मौके पर भेजा गया और वे फिलहाल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मासूम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।घटना के बाद से गांव में दशहत और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चार और पांच फरवरी को क्षेत्र के आठ विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, सिंद्रवाणी, झालीमठ, छिनका, हिलोरीधार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छिनका तथा जनता हाई स्कूल ककोड़ाखाल शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देवप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

More in Uncategorized

Trending News