Uncategorized
रोडवेज स्टेशन पर प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, विरोध में आगे आये व्यापारी व आप कार्यकर्ता
हल्द्वानी। लम्बे समय से रोडवेज स्टेशन पर कुछ व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया था, रोडवेज प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस भेजने पर भी स्टेशन परिसर में मौजूद दुकानें नहीं हटाई जा रही थी। जिस पर आज रोडवेज प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ आठ दुकानें ध्वस्त कर दी। विरोध में अनेक व्यापारी वहां नारेबाजी करने लगे। इस बीच व्यापारियों के समर्थन में आये आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौके पर आ धमके और नारेबाजी करने लगे, पुलिस ने कइयों को खदेड़ा । इसके बाद मामले में आप के कुछ कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ नारे लगाने लगे। इस दौरान काफी देर तक उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आप के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट-राजन नागपाल

उत्तराखंड कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश...
गदरपुर विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दावेदारी के बीच...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर यानी आज सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी आज सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 साल...
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, पर्यटन, पंचायतों के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार से...
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले...

