Connect with us

Uncategorized

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, 94 दिन से जारी है आंदोलन

देहरादून में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार कराने और लंबित मांगों को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड ने अपनी मांगों को लेकर भेल चौक से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थी और नर्सिंग कर्मी रैली में शामिल हुए।

नर्सिंग अभ्यर्थियों ने किया सीएम आवास कूच
दरअसल, नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले अभ्यर्थी पिछले 94 दिनों से एकता विहार में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला दिवस के अवसर पर निकाली गई इस रैली के माध्यम से अभ्यर्थियों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। रैली के दौरान कई नर्सिंग अभ्यर्थी प्रेरणादायक और सामाजिक संदेश देने वाले किरदारों की वेशभूषा में नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया।

प्रेरणादायक और सामाजिक संदेश देने वाले किरदारों की वेशभूषा में नजर आए अभ्यर्थी
प्रेरणादायक और सामाजिक संदेश देने वाले किरदारों की वेशभूषा में नजर आए अभ्यर्थी
94 दिनों से प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थी
नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने बताया कि पिछले 94 दिनों से नर्सिंग अभ्यर्थी शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनकी वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल सके

मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। मंच का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और इसका उद्देश्य सरकार तक अपनी समस्याएं पहुंचाना है।

More in Uncategorized

Trending News