Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-STF ने नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

काशीपुर। एसटीएफ ने काशीपुर के टांडा उज्जैन में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी । मौके पर सीमेंट से भरे दो ट्रक भी बरामद किए हैं। आज तड़के हुई छापामारी में एसटीएफ व काशीपुर पुलिस ने ये खुलासा किया। अल्ट्रा टेक, एसीसी, बांगर व मॉयसेम के नाम से बाजार में बिक रही थी नकली सीमेंट।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।उत्तराखंड एसटीएफ व कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा एक ज्वांइट ऑपरेशन के तहत कार्यवाही करते हुए आज प्रातः तड़के काशीपुर क्षेत्र से एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई। फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांडो की 1250 सीमेंट से भरी बोरियां, 1200 खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए है।

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को एक मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुर क्षेत्र में चोरी छुपे एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित की जा रही है । जिस पर टीम के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतिनिधियों व कोतवाली काशीपुर पुलिस को साथ लेकर यहां टांडा उज्जैन क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित पैराडाइज कॉलोनी में एक बड़े गोदाम में रेड डाली गई ।

जहां पर एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई फैक्ट्री परिसर से दो ट्रक नकली सीमेंट से भरे हुए तथा फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडो का नकली सीमेंट व खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी ग्राम मुड़िया थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत वर्ष पुत्र यामीन निवासी टाडा बादली रामपुर से माल के बारे में जानकारी ली उन्होंने बताया कि माल नागफनी मुरादाबाद निवासी कमल सागर व भोट रामपुर निवासी वसीम का है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी कार सर्विस सेंटर में भीषण अग्निकांड की खबर

पुलिस ने कमल सागर को गिरफ्तार कर लिया है दोनों ड्राइवरों ने बताया कि हमको माल लाने ले जाने के लिए किराया मिलता है परिसर में दो बड़े गोदाम बने हुए हैं।
मौके पर दो ट्रक संख्या UK06 CB 2980 व वाहन कैंटर संख्या UP22 AT 26261भी पुलिस ने बरामद किये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News