Connect with us

उत्तराखण्ड

27 और 28 सितंबर को होगी चंपावत जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

चंपावत। खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त योगासन भारत से संबद्ध उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की चंपावत इकाई द्वारा चंपावत में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है ।

चंपावत जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयोजक अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक योगाचार्य हेमंत जोशी ने बताया कि वन पंचायत भवन सभागार में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । चयनित प्रतिभागी राज्य सभी प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे ।

माता पूर्णागिरि के शक्तिपीठ , कुमाऊं क्षेत्र के आराध्य गोलू देवता की पावन भूमि दर्शनीय देव स्थलों की पावन भूमि चंपावत में योगासन भारत का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है । इससे स्थानीय पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा ।

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन चंपावत तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने जाती इस प्रतियोगिता में योगाचार्य हेमंत जोशी से मो. नंबर 9568407264 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय महासचिव योगासन भारत डॉ.जयदीप आर्य वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष विजय स्वामी रामदेव जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बाजारों पर पुलिस का पहरा! ड्रोन से निगरानी, 133 कैमरों की नजर में रहेंगे बाजार, 8 जगह दमकल तैनात

More in उत्तराखण्ड

Trending News