Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन,300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में कर चुकी थी काम

उत्तराखंड की जानी मानी अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो आया। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। जानकारी के मुताबिक गीता उनियाल पिछले कई सालों से कैंसर से जूझ रही थी।



उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन
लंबे समय तक पहाड़ी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री गीता उनियाल का कैंसर के चलते निधन हो गया। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति के लिए बड़ी क्षति है।

300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में कर चुकी थी काम
गीता उनियाल ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने मेरु गौं, कन्यादान, खैरी का दिन, जय मां धारी देवी समेत करीब 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्मों तथा 300 गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम किया।

यह भी पढ़ें -  भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी, बार-बार हो रहे भूस्खलन का किया जाए स्थायी समाधान

More in Uncategorized

Trending News