Connect with us

उत्तराखण्ड

मुस्लिम समुदाय द्वारा आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया त्याग और बलिदान का प्रतीक चेहल्लुम का पर्व

रानीखेत। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरक़त कर त्याग और बलिदान का प्रतीक चेहल्लुम का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। बतातें चलें कि रानीखेत में चेहल्लुम की परंपरा काफी पुरानी है। इसमें बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की, वहीं रानीखेत में देर रात नगर में ढोल तासों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। सदर बाजार स्थित इमामबाड़ा में न्याज की रस्म अदायगी हुई। जिसमें रानीखेत सहित आस-पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरक़त की। ताज़िये की परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए इस बार रानीखेत व्यापार मंडल ने ताज़िये बनाने वाले ताजियेदारों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए। इसमें विशेष पुरस्कार सईद अली, ज़ाकिर खान को दिया गया। इसके बाद इमामबाड़ा सदर मो० तय्यब ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस व पूर्व विधायक करन माहरा का इमामबाड़े के परिसर में चकल टाइल्स लगवाने के लिए समस्त मुस्लिम समुदाय के ओर से शुक्रिया अदा किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदर जामा मस्जिद हाजी यूनुस रहे, साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी सहित पूर्व सदर शौक़त अली, ज़ाकिर हुसैन, शेर खान, सईद अली, ज़ाकिर खान, सुल्तान खान, मो० सफी, सैफान अली, गुड्डू खान, लियाकत अली, इक़बाल हुसैन, बिट्टू, मो० ज़हीर, मो० कैफ, अज़ीम मुस्तफा, मो० नावेद सहित मुस्लिम समुदाय के अनेकों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News