Connect with us

उत्तराखण्ड

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तीसरे जत्थे को पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों ने किया पौधारोपण

विनोद पाल
टनकपुर (चम्पावत)
। आज सुबह टनकपुर स्थित शारदा पर्यटक आवास गृह से कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे जत्थे को पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए पौधारोपण भी किया।

करीब सुबह 8 बजे कैलाश यात्रा के तीसरे जत्थे को नगर पालिका अध्यक्ष विपिन वर्मा, केएमवीएन के अधिकारी-कर्मचारी, भारत विकास परिषद और माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की उपस्थिति में रवाना किया गया। जत्था रवाना होने से पूर्व पर्यटक आवास गृह परिसर में पर्यावरण संरक्षण समिति के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यात्रियों ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा की अगली कड़ी की शुरुआत की।

इस जत्थे में देश के 15 राज्यों के 46 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी उमेश चंद ने इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलने पर केंद्र और राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।
यात्रा से पूर्व समिति के सदस्यों ने यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीति से स्वागत किया। यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा करते हुए उनकी सुखद यात्रा की कामना की गई। यात्रियों ने टनकपुर में मिले आतिथ्य और केएमवीएन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अत्यंत संतोषजनक बताया।
पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पुनः प्रारंभ हुई यह यात्रा धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने इसे प्रदेश की आस्था और पर्यटन के लिए मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से सभी यात्रियों को शिव चालीसा की पुस्तक भेंट की गई और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया गया।
टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि इस जत्थे में आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के श्रद्धालु शामिल हैं। सभी यात्रियों का पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, शारदा पर्यटक आवास गृह प्रबंधक मनोज कुमार, मनीष मेहरा, बद्रीराम, महेश कुमार, पहलाद राम, सुंदर रावत, भुवन राम, विवेक कुमार, सूरज आर्य, अवनीश कुमार, शेरी राम, सरिता देवी, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, निकिता भार्गव, महक, वंशिका, गीतांजलि, यामिनी, दिया, प्रतिज्ञा, यश, विवान, भूमि, आनिया आदि शामिल रहे। भारत विकास परिषद से संरक्षक राजीव आर्य, अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, अंकुर टंडन, सह सचिव कैलाश चंद्र गहतोड़ी, राजीव अग्रवाल, छवि गुप्ता, बीना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, विम्मी आर्या, अनीता शारदा, रेनू अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आईपीएल में बड़ा फेरबदल: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News