Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड पहुंची नोएडा आंदोलन की आग, वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी

मीनाक्षी

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मोटाहल्दू स्थित मिनी सिडकुल में मजदूरों का आक्रोश अब खुलकर सामना आ गया है। नोएडा में चल रहे मजदूर आंदोलन की चिंगारी अब हल्द्वानी तक पहुंच चुकी है। यहां भी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी
मिनी सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने ओर श्रम विभाग की नियमों का पालन कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रमिक कंपनी परिसर के बाहर जुटे ओर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

कम वेतन में काम करने को श्रमिक मजबूर
मजदूरों ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा भी जाहिर की। उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें कम वेतन में काम करना पड़ रहा है और श्रम कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक दबाव झेल रहे हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग के अधिकारी भी श्रमिकों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां, विक्रम नेगी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News