Connect with us

Uncategorized

लालकुआं-किच्छा के बीच हाईवे में वन विभाग के उड़नदस्ते ने पकड़ी बेश कीमती लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली…

मीनाक्षी

लालकुआं। तराई पूर्वी वन विभाग के डोली रेंज के वन कर्मियों ने लालकुआं किच्छा हाईवे के बीच अवैध रूप से बेश कीमती लकड़ी की चोरी करते हुए एक वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समय लगभग 08:30 PM पर डौली रेंज के अंतर्गत शांतिपुरी राजस्व क्षेत्र व किच्छा- लालकुआं नेशनल हाईवे पर गस्त के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर अर्जुन 555 DI रजिस्ट्रेशन संख्या UK06N7789 को जांच हेतु रोकने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को तेज गति से किच्छा की ओर भगाया गया, वाहन का पीछा करने पर वाहन चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सङक किनारे छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर वाहन मे अवैध रूप से गुटेल प्रकाष्ठ का सोक्ता भरा पाया गया। ट्रैक्टर ट्राॅली की खाना तलाशी लेने पर अभिवहन संबंधित कोई वैध प्रपत्र नही पाया गया। वाहन को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: उत्तराखंड के सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

More in Uncategorized

Trending News