Connect with us

Uncategorized

जिस गुलदार के आतंक से परेशान थे अल्मोड़ा के लोग, पुलिस लाइन के पास पिंजरे में हुआ कैद

अल्मोड़ा। आखिरकार मुख्यालय के पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद गुलदार को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जाएगा।मुख्यालय के विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ते जा रहा है। गुलदार के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने पुलिस लाइन के पास पिंजरा लगाया था। मंगलवार को तड़के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गुलदार के आतंक के चलते लोग शाम होने से पहले घरों में दुबकने को मजबूर थे।वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू कर सेंटर लाया गया है। यहां गुलदार के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है, जिसकी उम्र करीब सात से आठ वर्ष होगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इधर, ताकुला ब्लाक के ग्राम पंचायत पोखरी में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। अब गुलदार ने एक और पालतु मवेशी को अपना शिकार बना लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

More in Uncategorized

Trending News