Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी, बारिश के साथ तेज आंधी की आशंका

आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इस कारण राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिलों के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जालोर और बाड़मेर के लिए “रेड” अलर्ट जारी करते हुए इन क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई है।


आईएमडी के हालिया अपडेट में बताया गया कि राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर भी इस तूफान का असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है। जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है। आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भले ही लोगों को कुछ राहत मिल रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का अप्रत्यक्ष प्रभाव नजर आ सकता है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और तीव्र बौछारों की आशंका है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताने के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में प्रशासन संभावित बारिश के खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। यहां इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है।

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल पहुंचे मसूरी, मालरोड पर पैदल किया निरीक्षण, शटल सेवा शुरू करने की भी चर्चा

More in उत्तराखण्ड

Trending News