Uncategorized
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की मां टावर पर चढ़ी, आत्महत्या की दी धमकी

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहा दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की मां ने रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
बेटे पर पॉक्सो केस दर्ज होने से नाराज मां टावर पर चढ़ी
रुद्रपुर कोतवाली के पास त्रिशूल चौक पर, एक महिला टावर पर चढ़ गई, जिससे वहां काफी हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि दिनेशपुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जगनपुरी कुल्हा का रहने वाला एक युवक, शिकायतकर्ता की 14 साल की नाबालिग बेटी का पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
शिकायत के आधार पर, दिनेशपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण गड़िया को पूछताछ के लिए और उसे नोटिस देने के लिए दिनेशपुर थाने बुलाया था। इस कार्रवाई से नाराज होकर, आरोपी की मां तारा देवी रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एक टावर पर चढ़ गईं और आत्महत्या करने की धमकी दी, ताकि वह पीड़िता और पुलिस दोनों पर दबाव बना सकें।
महिला पर की जाएगी कार्रवाई
मामले को लेकर रुद्रपुर के सीओ सिटी वैभव सैनी ने बताया महिला को किसी तरह से समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा गया है। शांति भंग करने के आरोप में महिला पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





