Connect with us

खेल

आईपीएल में कोरना का कहर,नहीं खेले गए मैच

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला आज कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस कारण से खेल रदद् करने का फैसला लिया गया। इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर्स इन दो खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। जो कि कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वरुण चक्रवती 7 मैच खेल चुके हैं पर संदीप वॉरियर्स ने अभी तक इस आईपीएल के 14 वे सीजन का एक भी मैच नहीं खेला है।अभी इन दो खिलाड़ियों की दूसरी रिपोर्ट नहीं आई है। बीसीसीआई ने होटलों में ठहरे सभी खिलाड़ियों और समस्त स्टाफ के लिए बाहर से आने वाले खाने में रोक लगा दी है और आज का मैच जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना था इस मैच नंबर 30 को अब किसी और दिन शिफ्ट कर दिया गया है, और सभी खिलाड़ियों के सुरक्षा इंतजाम और भी पुख्ता कर दिए गए हैं।
रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News