Connect with us

उत्तराखण्ड

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आईआरबी प्रथम को 11-02 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों की टीमों ने उच्च स्तर का खेल और अनुशासन प्रदर्शित किया। फाइनल मुकाबले में 46वीं वाहिनी पीएसी की आक्रामक रणनीति के आगे आईआरबी प्रथम की टीम टिक नहीं सकी।


प्रतियोगिता में 46वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम, आईआरबी प्रथम ने द्वितीय तथा जनपद उधमसिंह नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशान्त जोशी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार कानि० अमित लटवाल, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार पीसी विजय मोहन तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब कानि० विक्रम सिंह को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

More in उत्तराखण्ड

Trending News