Connect with us

Uncategorized

अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे थे परिजन, खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत

 

chamoli accident

Chamoli Accident: चमोली से हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां ल्वाणी गांव के जंगल क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर है। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

घटना आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौकी में सूचना मिली थी कि ल्वाणी गांव के जंगल क्षेत्र में एक वाहन सड़क से लगभग 400-500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

अंतिम संस्कार के लिए देहरादून से गांव ला रहे थे पार्थिव शरीर

घटनास्थल पर पहुंचने पर मिली जानकारी के अनुसार, लोहाजंग के गांव बैंक के निवासी बलबीर सिंह अपने परिवार के सदस्य, स्वर्गीय भजन सिंह (प्रेम सिंह के पुत्र) के पार्थिव शरीर को एक निजी एम्बुलेंस से वापस गांव ले जा रहे थे। मृतक का निधन देहरादून में इलाज के दौरान हुआ था।

हादसे में तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह खुद भी अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के उद्देश्य से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देहरादून से लोहाजंग गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक खाई खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं।

चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (52), शांति देवी (48), आंशु बिष्ट (18) के रूप में हुई है। जबकि कविता देवी (32), मयंक सिंह (8) और रोशनी (18) घायल हैं

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का

More in Uncategorized

Trending News