Connect with us

उत्तराखण्ड

दु:खद खबर-बागेश्वर : कार खाई में गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत

बागेश्वर: जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां आज एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 5:00 बजे एक कार कनौली से समा की ओर जाते हुए रमाणी के पास वाहन चालक के नियंत्रण खोने से कार गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार चालक व वाहन स्वामी 60 वर्षीय दरबान सिंह और 55 वर्षीय लाली देवी और 62 वर्षीय गोपुली देवी तथा भनार निवासी 52 वर्षीय माधुरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई वही कार सवार एक अन्य पुष्पा देवी व एक बच्ची घायल हो गई घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News