Connect with us

Uncategorized

देवरानी निकली चालबाज, जेठानी की बेटी से ही घर में करवा दी चोरी

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव में एक महिला के घर से देवरानी ने उसकी 14 साल की बेटी को बहला फुसलाकर घर में चोरी करवा दी। बेटी भी अपनी मां का मंगलसूत्र, टाप्स लेकर आरोपित महिला को दे आई। जिसपर महिला ने आभूषण बाजार में बेच दिए। बाद में पीड़ित महिला को घर में गहने चोरी होने का शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी।भोटिया पड़ाव राजेंद्र नगर गली-3 निवासी दीपा आर्या ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसे 20 मार्च को पता लगा कि उसके घर से आभूषण चोरी हो गए हैं। जब उसने खुद खोजबीन की तो पता चला कि उसकी मानसिक रूप से बीमार 14 वर्ष की बेटी ने देवरानी को गहने दे दिए हैं।पीड़ित महिला का आरोप है कि दूर की देवरानी गंगा आर्या ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर घर से सोने के जेवर चोरी करवा दिए। आरोप लगाया कि उसका 6.9 ग्राम का मंगलसूत्र, 2.66 ग्राम व 1.66 ग्राम का टाप्स चोरी हुए हैं।पीड़ित महिला ने कहा कि जिस ज्वेलर्स की दुकान में जेवर बेचे गए उसने भी यह बात कबूली है। हल्द्वानी एसएसआइ भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि आरोपित गंगा आर्या पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ कर उसे हवालात में रखा गया है। जबकि पीड़ित महिला की बेटी मानसिक नहीं है। यह भी इस चोरी में आरोपित पाई गई है।मुखानी में आटो में बैठी एक महिला के गले से 18 ग्राम का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी दीपा खड़ायत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नौ मार्च को वह लगभग शाम चार बजे कालाढूंगी टैम्पों स्टेंड से अपने घर के लिए आ रही थी।

यह भी पढ़ें -  ओवरस्पीड बाइक का पीछा करना पड़ा भारी!, दो युवकों की गई जान, पुलिस भी घायल

तब तक उसके गले में मंगलसूत्र था। लेकिन जब वह घर पहुंची तो मंगलसूत्र गायब मिला। महिला का कहना है कि जिस आटो में वह बैठी थी उसमें काफी सवारी भरी थी। उसके बगल में ही एक महिला बैठी थी जो बार-बार उसे देख रही थी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

More in Uncategorized

Trending News