Connect with us

Uncategorized

श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के टैक्सी स्वामियों नें संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी से की मुलाक़ात,अध्यक्ष मदन को दिया समर्थन

रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के तीन पदाधिकारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को टैक्सी स्वामी अध्यक्ष मदन कुमार के साथ संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी से मिलने पहुचे जहाँ यूनियन में चल रही हलचल और पदाधिकारियो द्वारा त्याग पत्र दिए जाने के बाद से यूनियन भंग किये जाने की मांग अध्यक्ष पर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में चर्चा की गई जहाँ टैक्सी स्वामियों नें यूनियन संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी के आगे अध्यक्ष मदन कुमार के पछ में समर्थन करते हुए अपने विचार रखे साथ ही अध्यक्ष मदन के द्वारा किये गए टैक्सी संचालन की भी सराहना की गई
टैक्सी स्वामी विपिन गुप्ता नें बताया अध्यक्ष मदन कुमार टैक्सी चालकों और स्वामियों के साथ हर मुश्किल समय में लगातार खड़े रहे है जिसके चलते आज टैक्सी स्वामियों नें कंधे से कंधा मिलाकर अध्यक्ष मदन कुमार को समर्थन दिया है और बताया की इनके द्वारा लगातार यूनियन के लिए सराहनीय कार्य किये गए है वही टैक्सी स्वामियों से वार्ता के दौरान संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी द्वारा बताया गया की इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है क्योंकि उनके द्वारा कोई स्पस्टीकरण नहीं दिया गया है उनके द्वारा कारण बताने के बाद सिर्फ खाली पदों पर चुनाव प्रक्रिया की जाएगी या फिर किसी जिम्मेदार टैक्सी स्वामी को चुन कर आपसी सहमति से मनोनीत किया जायेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in Uncategorized

Trending News