Connect with us

Uncategorized

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शिक्षक ले गया जयपुर, फिर…

 

Khatima PTI teacher lured student took her to Jaipur chedchad

खटीमा से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चकरपुर क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के पीटीआई शिक्षक ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसे गुमराह कर अपने साथ जयपुर ले गया ।

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर जयपुर ले गया शादीशुदा शिक्षक

पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया बेटी के स्कूल में उसके पीटीआई टीचर ने उसकी बेटी के साथ न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि उसे शादी का झांसा देकर जयपुर तक ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और उसे जयपुर घुमाने ले गया।

हिंदू संगठन के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक को किया सस्पेंड

हिंदू संगठनों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के सामने ये मुद्दा उठाया, जिसके बाद आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है। हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक ऐसी घिनौनी हरकत न कर सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गिरधारी लाल साहू तहरीर वापस लेने का बना रहे दबाव, रेखा आर्या बोलीं- आरोपों की जांच के लिए तैयार हूं

More in Uncategorized

Trending News