Connect with us

Uncategorized

दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, गंगनहर के तेज बहाव में बहा, नहीं मिला कोई सुराग

 

gangnehar

रुड़की में गंगनहर हादसे को करीब 18 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन आईआईटी रुड़की का छात्र अब तक नहीं मिल पाया है। बीती शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्र अंतर्गत रविदास घाट के पास गंगा नहर में डूबे आईआईटी के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला की तलाश आज भी जारी है।

गंगनहर में बहा युवक

जानकारी के अनुसार आशीष शुक्ला कल शाम लगभग 6 बजे अपने दोस्तों के साथ गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गंगनहर में गिर पड़े और तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

लापता युवक का नहीं मिला कोई सुराग

रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह से एक बार फिर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और रुड़की आर्मी की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान तेज कर दिया है। गंगनहर के कई किलोमीटर क्षेत्र में लगातार तलाशी ली जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी गंभीरता के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई हैं

।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  24 घंटे में दूसरा हादसा!, आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

More in Uncategorized

Trending News