Connect with us

उत्तराखण्ड

जंगल में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

उधमसिह जनपद के रुद्रपुर में यूपी के एक युवक का शव नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर जंगल से बरामद हुआ है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बेसबॉल की टूटी स्टिक भी मिली है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद नहीं हुई है। वही आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस एक संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।

यूपी के सुभाषनगर डिबडिबा थाना बिलासपुर रामपुर निवासी अमित वर्मा राजमिस्त्री हैं और पत्नी सहित चार बेटों अजय वर्मा, विजय वर्मा, तरूण वर्मा, अरूण वर्मा के साथ रुद्रपुर में रहते हैं। रविवार की शाम अमित का सबसे छोटा बेटा अरूण वर्मा उम्र 18 वर्ष बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।


जब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। जिसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वही सोमवार की शाम को परिजनों को यूनिटी लॉ कॉलेज के पास हाइवे से लगे जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिला।


वही सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बड़ोला, टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मृतक की बाइक और मोबाइल गायब है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल मृतक किसके साथ गया था उनका पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News