Connect with us

Uncategorized

यहां नदी में लाश मिलने से मचा हड़कंप” जांच में जुटी पुलिस

मीनाक्षी

ऊधम सिंह नगर जिले में एक के बाद एक शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं बता दें कि अब गदरपुर के गोपाल नगर और बाराखड़ी खेड़ा के बीच बहने वाली नदी में आज सुबह 11:30 बजे अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पास के खेत में काम कर रहे मजदूरों ने नदी में एक शव देखा और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान उसके जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई है। मृतक का नाम सतवीर, पिता अतर सिंह, उम्र 42 वर्ष है और वह वार्ड नंबर 2, शिशुमंदिर का निवासी है।

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। घटना के संबंध में पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  Char Dham Yatra 2026 Breaks Faith Records : चार धाम यात्रा में ‘आस्था का नया रिकार्ड’, नवम्बर तक 60 लाख पहुंचने का अनुमान

More in Uncategorized

Trending News