Connect with us

Uncategorized

चम्पावत के बन्तोली हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, DM ने 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

 

चम्पावत के बन्तोली हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, DM ने 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

चम्पावत के बन्तोली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

चम्पावत के बन्तोली हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

चम्पावत के विकासखंड बाराकोट अंतर्गत ग्राम बन्तोली में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे की अब गहन पड़ताल होगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही के पहलुओं की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

दो की हुई थी दर्दनाक मौत

19 जून 2026 को दोपहर लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक टाटा पंच कार राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई थी, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो पुरुषों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।

DM ने 15 दिनों के भीतर मांगी रिपोर्ट

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डीएम ने कहा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने पूरी गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं

More in Uncategorized

Trending News