Connect with us

Uncategorized

25 जून को पहाड़ों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

उत्तराखंड के पहाड़ों में 25 जून यानी आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

25 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 25 जून को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

26 जून को इन जिलों में होगी बारिश

वैज्ञानिकों की माने तो 26 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 29 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में भीषण सड़क हादसा: मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, अन्य घायल

More in Uncategorized

Trending News