Connect with us

Uncategorized

देहरादून समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। जहां होली के बाद तापमान चढ़ने लगा था। वहीं एक बार फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।

16 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च यानी आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, तूफान आने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आएगा।

18 मार्च को भी बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 17 मार्च यानी कल प्रदेश में मौसम शांत रहेगा। जबकि 18 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने आगामी 18 मार्च के लिए भो रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए आकाशीय बिजली गिरने और तेज रफ्तार में तूफान आने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

More in Uncategorized

Trending News