Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने हरीश रावत पर किया हमला, सियासी हलचल एक बार फिर हुई तेज

 

congress flag

उत्तराखंड कांग्रेस में लाख कोशिशों के बाद भी स्थिती संभल नहीं पा रही है। अब कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी ने हरीश रावत पर हमला किया है। जोशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हरदा पर तंज कसा है।

प्रकाश जोशी ने हरीश रावत पर किया हमला

कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सियासी हलचल पैदा कर दी है। हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए उन्होंने जो पोस्ट किया उससे साफ है कि कांग्रेस के भीतर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के दौरे के बाद भी सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। प्रकाश जोशी ने फसबूल पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक का जिक्र किया है।

सोशल मीडिया पर कसा हरदा पर तंज

जोशी ने लिखा ‘अपने 38 वर्ष की कांग्रेस की राजनीति से बहुत से अनुभवों में से एक सीख ये भी रही कि जब आप ग़लत नहीं हो तो बिना मांगें स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिये। लेकिन कभी- कभी जब आपके ख़िलाफ़ एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत झूठी बातें फैलायी जा रही हों तब शायद आपकी मजबूरी हो जाती है कि सच सामने आये। अभी हाल ही में दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बातों के साथ कुछ लोगों की पार्टी में जॉइनिंग को लेकर प्रस्ताव आए। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जी बीच बैठक के समाप्त होने से पहले बैठक से चले गए’।

प्रकाश जोशी ने लिखा ‘अगले ही दिन से आश्चर्यजनक रूप से दो बातें फैलाई गई बैठक में हरीश रावत प्रकाश जोशी की किसी बात से नाराज हो गए। और दूसरी बात ये कि प्रकाश जोशी ने हरीश रावत द्वारा प्रस्तावित किसी नाम का विरोध किया। और चूंकि प्रकाश जोशी रामनगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए जॉइनिंग का विरोध कर रहे हैं। मैं यहां फिर से स्पष्ट कर दूं कि ना मैं अपनी बात के माध्यम से कोई स्पष्टीकरण दे रहा हूं और ना मुझे इसकी कोई ज़रूरत है, लेकिन पार्टी के सबसे “वरिष्ठ“ तम” नेता के सिस्टम के लोग (गण) सच ना जानकर और सिर्फ़ झूठ का प्रचार करें, तो ये ग़लत है’।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

रामनगर सीट से चुनाव लड़ना नहीं है मेरा लक्ष्य: जोशी

जोशी ने आगे कहा ‘इन बातों में से कुछ भी सच नहीं था। मुझे लड़ना ही होता तो 2022 में जब रामनगर सीट पर विवाद की स्थिति हुई थी तो मुझसे कहा गया था कि मैं रामनगर चुनाव लडू, लेकिन वो मेरा लक्ष्य नहीं था इसलिये नहीं लड़ा’। जोशी ने हरदा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के “वरिष्ठ-“तम” नेता के सिस्टम से मेरे ख़िलाफ़ एक षड्यंत्र के तहत झूठ का प्रचार किया गया, मेरा आहत होना स्वाभाविक था।

प्रकाश जोशी ने कहा ‘मैंने एक वरिष्ठ नेता को कहते सुना है कि मैं भले ही बुजुर्ग हो गया हूं तो क्या हुआ मैं रात को ‘ख़ासने’ के काम तो आऊंगा, कम से कम चोर तो घर से दूर रहेंगे। कितनी सुंदर बात है। लेकिन जब मंशा खासकर चोर भगाना न हो बल्कि जानबूझकर खाकर घर के बाक़ी लोगों की भी नींद ख़राब करना हो तब क्या ही कहना।

हरदा के पोस्ट पर प्रकाश जोशी का पलटवार

गौरतलब है कि प्रकाश जोशी का ये तंज हरीश रावत के उस पोस्ट पर है जब सियासी अवकाश के दौरान हरीश रावत ने इस तरह पोस्ट किया था। अब प्रकाश जोशी के इस पोस्ट से ये साफ है कि कांग्रेस की रार फिलाहल थमती नहीं दिख रही है। सियासी अवकाश से भले ही हरदा वापस लौट चुके हों लेकिन उनकी नाराजगी भी कम नहीं हुई है। अगर पार्टी का हाल ऐसा ही रहा तो समझना मुश्किल नहीं कि 2027 में कांग्रेस किस स्थिती में होगी।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News