Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में तीन की मौत

श्रीनगर से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. कीर्तिनगर में एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक घायल बताया जा रहा है.हादसा देर शाम के आस पास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर सेमला और काटल के बीच मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसा इतना भयावह था कि वाहन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.वाहन में बैठा एक यात्री घायल बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

यह भी पढ़ें -  प्रेमनगर थाने में दंपत्ति से मारपीट, तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा

More in Uncategorized

Trending News