Connect with us

Uncategorized

भीमताल के सिलौटी इलाके में वन विभाग ने बाघ को पकड़ा

मीनाक्षी

भीमताल। नौकुचियाताल के सिलौटी पंत में बुधवार की देर रात वन विभाग ने एक नर बाघ को पकड़ लिया। बीती 25 नवम्बर को घास लेने गई लीला देवी पर एक वन्यजीव ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद से ही सिलौटी और आस पास के गांवों के लोगों को जंगल और खेत में बाघ नजर आ रहा था। वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में 35 कैमरे और पांच पिंजरे लगाए थे। बुधवार की देर रात विभागीय टीम ने एक नर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में कामयाबी पाई। पकड़े गए बाघ को वन विभाग ने देर रात ही रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भिजवा दिया। वन क्षेत्र अधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि लंबे समय से बाघ को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। पकड़ा गया बाघ नर है।

Ad
यह भी पढ़ें -  Lokpal में जॉइंट सेक्रेटरी बनने की दौड़ में संजीव चतुर्वेदी, शासन ने दी हरी झंडी, लोकपाल करेगा फैसला

More in Uncategorized

Trending News