Connect with us

Uncategorized

हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय राजनीति में अपनी सादगी, दूरदर्शिता और जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले हिमालय पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की आज पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री धामी अमित प्रदेश के कई नेताओं में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने दी हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि के अवसर पर सीएम आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे। सीएम ने कहा उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

कैबिनेट मंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं राजधानी देहरादून के MDDA कॉम्प्लेक्स में आज पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल और राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल सहित कार्यकर्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से उनके आदर्शों को बनाए रखने और राजनीति को सेवा के एक माध्यम के रूप में देखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकार नौकरी का बड़ा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

More in Uncategorized

Trending News