Connect with us

ज्योतिष

आज का पंचांग

वैशाख शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि व्रत पूर्णिमा मंगलवार ध्वज योग चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे ज्येष्ठ मास दिन 12 गते राहुकाल सांय 3 बजे से 4.30 तक शुभ कार्य वर्जित। आज का विशेष महत्व आज पूर्णिमा का उपवास होगा वह एवं नृसिंह जयंती,माता छिन्नमस्ता जयंती है।।

आज बारह राशियों का दैनिक राशिफल क्रमश

मेष राशि -दिन मिश्रित फल सूचक है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा।

वृषभ राशि -चंहुमुखी विकास होगा पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है लेन-देन में लाभ होगा व्यापार में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि-आज आप को राजनीतिक संरक्षण मिल सकता है आर्थिक स्वावलंबन योजना बनेगी आत्मविश्वास बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा धार्मिक मांगलिक कार्य संभव है नयी योजना बनेगी।

कर्क राशि– हर क्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है वाद विवाद से बचें जरुरी नहीं है तो यात्रा स्थगित कर देना चाहिए स्वास्थ्य मध्यम रहेगा कानूनी विवाद को जन्म ना दें।

सिंह राशि -मिला जुला दिन रहेगा दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभायेंगे आर्थिक पक्ष ठीक है उच्च वर्गीय लोगों का सानिध्य मिलेगा स्वास्थ्य प्रायः ठीक रहेगा।

कन्या राशि– भूमि भवन वाहन सम्बंधित सुख मिलेगा पदोन्नति संभव है महत्वपूर्ण कार्य का निर्वहन करने में सफल रहेंगे स्वास्थ्य लाभ रहेगा मनचाहा काम बनेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि– दिन अच्छा रहेगा दक्षिण दिशा की यात्रा कर सकते हैैं अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि -दिन सामान्य फलकारक रहेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें वाणी पर संयम रखें अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि-हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

मकर राशि -आय के संसाधनों में बृद्धि होगी मनचाहा लाभ होगा खुशखबरी मिल सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी इच्छा अनुसार लाभ रहेगा।

कुंभ राशि -कवि लेखक साहित्य जगत से जुड़े लोगों को राज्य पक्ष से सहयोग मिलेगा सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी आर्थिक विकास होगा उच्च वर्गीय लोगों से मुलाकात संभव है।

मीन राशि -आज सावधानी बरतें आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा मन मस्तिष्क में अशांति रहेगी स्वजनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है लेन-देन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

आज बारह राशियों के लिए विशेष उपाय भगवान शिव शंकर और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। घर पर सत्यनारायण कथा का पाठ करें तुलसी की पूजा करें ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः इस मंत्र का जाप करें तत्पश्चात विप्र को अन्न बस्त्र दक्षिणा दान करें विशेष लाभ रहेगा।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक पीली कोठी हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9411703908

हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना का संकल्प सहित अनेक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं

Ad

More in ज्योतिष

Trending News