Connect with us

Uncategorized

आज का पंचाग

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2043, श्री शाके 1943, रवि दक्षिणायने वर्षा ऋतु,यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे, भाद्रपद मास दिन 22 गते मंगलवार भाद्रपद कृष्ण पक्ष एक घड़ी अमावस्या तिथि , प्रातः 6 बजकर 23 मिनट से भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि आनन्दादि योग मध्ये धूम्र नाम योग पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल दिन 3.00 से 4.30 तक इस दौरान शुभ कार्य वर्जित रहेंगे

रजत कण भगवान का निवास स्थान पवित्र हृदय में है मनुष्य को चाहिए कि अपने को मन क्रम वचन से शुद्ध रखे ।

मेष राशि मन प्रसन्न रहेगा हर्ष उल्लास रहेगा संतान पक्ष से लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति समृद्धि रहेगी मांगलिक कार्य संभव है।।

वृषभ राशिआज आप अशांत रहेंगे स्वास्थ्य मध्यम रहेगा आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वजनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है लेन-देन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है कानूनी उलझनों विवादों बचें।

मिथुन राशि मन प्रसन्न रहेगा पदोन्नति संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा देश विदेश सेवा सम्बन्धी योग बन रहा है और सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी।।

कर्क राशि आप आज कुछ नया करने में सक्षम रहेंगे लंबित कार्य बनेगा जमीन जायदाद सम्बन्धी लाभ रहेगा प्रतियोगिता में लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा

सिंह राशि आज आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे धन लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।।

कन्या राशि आज जल्दी बाजी में कोई निर्णय ना लें वाहन संचालन में सावधानी बरतने पर बचाव रहेगा आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी स्वजनों से विरोध रहेगा मन तनाव ग्रस्त रहेगा

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अरेस्ट, एक घायल

तुला राशि आज पदोन्नति संभव है अधिकारियों को लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और पारिवारिक सदस्यों से लाभ होगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा।

वृश्चिक राशि दिन अनुकूल है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।।

धनु राशि चंहुमुखी विकास होगा उच्च वर्गीय लोगों से मुलाकात करेंगे स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा।।

मकर राशि दिन मध्यम रहेगा कानूनी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है लेन-देन में सतर्कता बरतने पर बचाव रहेगा आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

कुंभ राशि मन चाहा प्यार मिलेगा उच्च स्तरीय लोगों से सहयोग मिलेगा भूमि भवन वाहन सुख मिलेगा धार्मिक मांगलिक कार्य संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मीन राशि चंहुमुखी विकास होगा उच्च वर्गीय लोगों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा।

आज आप सभी बारह राशियों के लोग ॐ हं हनुमते नमः इस मंत्र के अनगिनत जप करें गौशाला में गाय का गुड़ खिलाएं हनुमान चालीसा पाठ करें।। घर पर सुन्दर काण्ड का पाठ पढ़ें।

विशेष हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक, मोबाइल नम्बर 9411703908

Ad

More in Uncategorized

Trending News