Connect with us

Uncategorized

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

accident

लक्सर के रायसी गांव में रात लगभग 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

लक्सर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया।

मुआवजे की मांग कर रहे मर्तक के परिजन

मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही जल्द से जल्द आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग और उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के अनुरागी बंधुओं का कमाल!, प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से सम्मानित

More in Uncategorized

Trending News