Connect with us

Uncategorized

देहरादून में दर्दनाक हादसा: पालतू कुत्ते ने ली मालिक की जान, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। ताजा मामला मोहकमपुर IIP के पास का है। जहां अपने कुत्ते को घूमा रहा शख्स तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पालतू कुत्ते ने ली मालिक की जान
घटना सुबह 6 बजे की है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मोहकमपुर IIP के पास रोज की तरह अनोद नौटियाल अपने कुत्ते को घूमा रहा था। अचानक कुत्ता हाईवे पर तेज रफ्तार से भागने लगा और अनोद भी उसके साथ दौड़ लगाने लगा। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू बोलोरो कैंपर ने अनोद को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

चालक ने किया थाने में सरेंडर
हालांकि कुछ देर बाद चालक ने थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है मृतक युवक मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के कुथनौर गांव का रहने वाला था। वो अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे और माता-पिता, बहन और दो छोटे भाईओं को छोड़ गया है। बताया जा रहा है युवक अपने परिवार में एकलौता कमाने वाला था। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- डीपीसी चुनाव पर उठे सवाल, प्रभावित पार्षदों ने की निरस्त कर दोबारा चुनाव कराने की मांग

More in Uncategorized

Trending News