Connect with us

Uncategorized

मसूरी में दर्दनाक हादसा!, खाई में गिरा टैंकर, मची चीख-पुकार, चालक की मौत

देहरादून के मसूरी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर का संतुलन बिगड़ा। जिससे वो करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत ही पुलिस को इस हादसे की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चहान ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की तरफ आ रहा था। तभी गज्जी बैंड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। वहां से उसे अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 25 साल के प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टैंकर हादसे के दौरान पूरा भरा हुआ था। शुरुआती जांच में हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज

More in Uncategorized

Trending News