Connect with us

Uncategorized

देहरादून की सड़कों में परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला 35 हजार का जुर्माना

dehradun news

राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज रायपुर क्षेत्र में विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया.

परिवहन विभाग ने वसूला 35 हजार का जुर्माना

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. इस दौरान एक वाहन को नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया, जबकि 20 अन्य वाहनों का मौके पर चालान किया गया. विभाग ने अभी तक कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है.

परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मामलों में हेलमेट न पहनना, वाहन के कागजात अधूरे होना, ओवरलोडिंग और बिना लाइसेंस के वाहन चलाना शामिल रहा. परिवहन कर अधिकारी श्वेता रौथाण ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. राजधानी सहित अन्य क्षेत्रों में वाहनों कि चेकिंग जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News