Connect with us

Uncategorized

दो डम्परों की भिड़ंत के बाद हुई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से अब तक की बड़ी खबरें सामने आ रही है बता दे कि यहां पर दो डम्परों की भिड़ंत के बाद फायरिंग करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने छह नामजद व 8-10अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बलविंदर सिंह कंबोज निवासी कोटा फार्म सिसौना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके और विक्रम जीत सिंह के डंपर मे टककर हो गई थी। इसके बाद विक्रमजीत, तरसेम सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी ग्राम हल्दूआ, निखिल उर्फ़ रानू निवासी वार्ड सात सितारगंज, हरेंद्र सिंह उर्फ हनी निवासी बिरिया कालोनी ने उसको एलएएससी स्टोन क्रशर वाले रास्ते पर घेर लिया। साथ ही उसे धमकियां दी। आरोपियों ने डराने के लिए कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर विक्रम जीत व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में खौफनाक वारदात, नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला, उंगली काटी, बाइक लूटकर फरार

More in Uncategorized

Trending News