Connect with us

क्राइम

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

उत्तराखंड के मुनिकीरेती से एक ऐसा मामला सामने आया जहां पर दो युवकों के ऊपर एक युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाये जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

बता दें कि मामला ऋषिकेश के मुनिकीरेती इलाके का है जहां पर पुलिस ने एक युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को अमित सिंह (24 वर्ष) पुत्र देवेंद्र निवासी ग्राम इस्सर पोखरी जिला चमोली ने एक होटल के कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी।इस मामले में अमित सिंह के जीजा संदीप नेगी निवासी खत्यानी नैनीसेन चमोली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्वामी प्रकाशानंद और दीपक रयाल दोनों निवासी शीशम झाड़ी मुनिकीरेती के खिलाफ अमित सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया था।कैलाश गेट चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। मृतक अमित सिंह के जीजा संदीप नेगी ने आरोपितों पर पैसे के लेनदेन के मामले में अमित सिंह को जान से मारने की धमकी और रुपयों को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News