Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में शारदा घाट पर आयोजित हुई दो बड़ी नुक्कड़ सभाएं, अंतोदय राशन कार्ड और बढ़ रहे नशे पर जमकर बरसे पूर्व विधायक हैमेश खर्कवाल

टनकपुर – उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर आगमन से पहले शुक्रवार को कांग्रेस महिला प्रत्याशी हेमा वर्मा के समर्थन में कांग्रेस पूर्व विधायक हैमेश खर्कवाल द्वारा भारी संख्या में समर्थकों के साथ शारदा घाट में दो बड़ी नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई, नुक्कड़ सभा के दौरान भारी संख्या में वार्ड वासियों ने वक्ताओं के संबोधन को सुना संबोधन के दौरान कांग्रेस पूर्व विधायक हैमेश खर्कवाल भाजपा सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया आज के समय में टनकपुर के युवा स्मैक के नशे की गिरफ्त में जा रहे जिससे लोगों का परिवार उजड़ रहा है, वही उन्होंने अंतोदय राशन कार्ड, हाउस टैक्स जैसी अन्य जन-समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए भाजपा की नाकामियों को गिनाया, वहीं उन्होंने कांग्रेस के समय में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कांग्रेस महिला प्रत्याशी हेमा वर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील करी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  टिहरी के इतिहासकार और चिंतक डॉ. गिरिधर पंडित का निधन, विरासत में मिली थी वैचारिक दृढ़ता

More in उत्तराखण्ड

Trending News