Connect with us

उत्तराखण्ड

270 कनस्टर अवैध लीसा के साथ दो हल्द्वानी निवासी अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर। यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध कार्यों की रोकथाम और अवैध सामग्री की बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी कुंडेश्वरी थाना काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान केला मोड़ के पास वाहन संख्या UK14 CA1661 की चेकिंग की गई, तो वाहन मैं 270 कनस्टर अवैध लीसा अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हाउस नंबर 215 बिठौरिया नंबर 1 ब्लॉक के पास थाना मुखानी नैनीताल और अभियुक्त गौरव चंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी वार्ड नंबर 14 इंदिरा नगर थाना हल्द्वानी हाल देवल चौड़ हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

वहीं अभियुक्त गणों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 26/52 फॉरेस्ट एक्ट के तहत कार्यवाही कर अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। वह माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

अभियुक्त गणों द्वारा उपरोक्त अवैध लिसा ऋषिकेश से लाकर हल्द्वानी की तरफ ले जाना बताया गया है बरामद अवैध लीसे की कीमत लगभग 650000 रुपए अनुमानित है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News