Connect with us

कुमाऊँ

बाईकों की आपसी भिड़ंत में दो गंभीर,बाइकों के उड़े परखच्चे

रिपोर्टर – विनोद पाल

टनकपुर। चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 10: 30 बजे दो बाइक सवारों की आपस में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। भीडत इतनी जबरदस्त थी कि बाइको के परखच्चे उड़ गए एक बाइक का अगला पहिया शाकर सहित अलग हो गया ।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों युवकों को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है ,जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया इलाज चल रहे दोनों युवकों को अंदरूनी चोटे आई हैं तथा दोनों का एक्स-रे किया गया है।

फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायलों में युवक सउद सैफी पिता नवी सैफी उम्र 20 साल रेलवे कॉलोनी ,वह सलमान खान पिता सलीम खान उम्र 22 साल रेलवे कॉलोनी के रहने वाले हैं। जिनकी दोनों बाइक स्प्लेंडर है जो आपस में टकरा गई थी एक टुकटुक जो रेलवे स्टेशन की तरफ से टनकपुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान दोनों बाइक सवार टुकटुक से पास लेने लगे तो दोनों की रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण आपस में जा टकराये‌।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने पर महिला और परिवार को जान से मारने की धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज

More in कुमाऊँ

Trending News