Connect with us

Uncategorized

रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल, निहंगों पर करवाई न होने से हैं नाराज

nagrasu gurudwara clash

रुद्रप्रयाग में निहंग विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। क्षेत्रीय पार्टियां इस बात से नाराज हैं कि नागरासू गुरुद्वारे में चार दिनों तक हंगामा करने वाले निहंगों पर कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर आज रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में UKD नेताओं ने जनसभा की।

रुद्रप्रयाग में UKD का हल्लाबोल

रुद्रप्रयाग में यूकेडी नेताओं ने जनसभा की। जिसमें बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता समेत पौड़ी, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के भी स्थानीय लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों की नाराजगी इस बाद से है कि निहंगों ने चार दिनों तक नगरासू गुरुद्वारा में कब्ज़ा किया। साथ ही अंदर उत्पाद मचा कर पुलिस बल को चुनौती तक दी। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से उन्हें बिना क़ानूनी कार्रवाई के जाने दिया।

महेंद्र भट्ट ने UKD पर साधा निशाना

वहीं यूकेडी के प्रदर्शन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा है। भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा ‘मित्रो सोशल मीडिया के माध्यम से सुनने में आ रहा है कि कुछ लोग 25 जून को उत्तराखंड चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब की यात्रा को प्रभावित करने की योजना बना रहे हैं, ऎसे लोगो को उत्तराखंड के होटल कारोबारी, टैक्सी कारोबारी और पर्यटन से जुड़े सभी व्यापारी कभी माफ नहीं करेंगे’।

महेंद्र भट्ट ने आगे कहा ‘किसी को भी धार्मिक और क्षेत्रीय उन्माद फैलाने की अनुमति सरकार नहीं दे सकती। मैं उत्तराखंड के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन को जो भी प्रभावित करने का प्रयास करेंगे उन्हें समय पर सख्त जवाब देने को तैयार रहे। मेरा प्रशासन से भी अपील है कि पर्यटन को प्रभावित करने वालों पर नजर रखे और ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही करें’

यह भी पढ़ें -  रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला किया रद्द

More in Uncategorized

Trending News