Connect with us

Uncategorized

UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, इस वजह से लिया फैसला

 

UKPSC Uttarakhand Exam Postponed

उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की मांग आखिरकार रंग लाई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 9 और 10 मई को प्रस्तावित प्रवक्ता (विशेष अधीनस्थ शिक्षा) भर्ती परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

दरअसल, 9 और 10 मई को होने वाली यह परीक्षा उसी दिन उत्तर प्रदेश में आयोजित एक अन्य बड़ी परीक्षा से टकरा रही थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताई थी और परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस मुद्दे को लेकर संगठित तरीके से आवाज उठाई गई, जिसमें संगीता शाह की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने लगातार दबाव बनाया।

Lecturer Recruitment 2025
UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा

अलग से जारी की जाएगी नई परीक्षा तिथि

आयोग ने अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी। हालांकि आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि संशोधित तिथि की सूचना आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या होगी तय, जल्द शुरू हो सकती है रजिस्ट्रेशन व्यवस्था

More in Uncategorized

Trending News