Connect with us

Uncategorized

बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक बच्ची समेत तीन की हालात नाजुक

 

speeding-car-runs-over-people-standing-by-roadside-in-haridwar-3-injured

Haridwar Accident: रुड़की से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। पिरान कलियर से आ रही है बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बेकाबू स्कार्पियो कार ने राहगीरों को रौंदा

हादसा रविवार रात का बताया जा रहा है।पिरान कलियर में अब्दाल शाह रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कहर बरपा दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

​हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो तेज रफ़्तार से अब्दाल शाह रोड से आ रही थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़े लोगों और एक स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

कार चालक मौके से फरार

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके देख आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  छात्र संघ चुनाव से 11 दिन पहले आरक्षण पर बवालः हल्द्वानी MBPG कॉलेज के बाहर पुलिस से भिड़े छात्र; NSUI ने मेहुल शाह को बनाया प्रत्याशी

More in Uncategorized

Trending News