Connect with us

Uncategorized

परिवहन विभाग द्वारा चलाये गये सघन चेकिंग अभियान के तहत एक सप्ताह में किये 301 वाहनों के चालान।

रिपोर्ट – विनोद पाल
चम्पावत -परिवहन विभाग मुख्यालय RTO सुरेंद्र कुमार एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन पर जनपद चम्पावत में 31 दिसंबर 2025 से लेकर 6 जनवरी 2026 तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह के भीतर यातायात नियमों का उलंघन करने वाले लगभग 301 वाहनों पर विभिन्न मामलों में चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के लाइसेंस पर निलंबन की कार्यवाही की गई, वहीं 18 वाहनों को सीज किया गया।दिन और रात्रि में संयुक्त चेकिंग के दौरान 167 बीना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। वहीं अनाधिकृत अलस्ट्रेशन पर 04, वायु प्रदुषण 08,रिफ़लेक्टर ना लगाये जाने पर 02,ओवरलोड किये जाने पर 25, बीना प्रवेश शुल्क 08, बीना टैक्स 26,बीना परमिट 08,आज्ञा का पालन ना किये जाने पर 03,बीना ड्राइविंग लाइसेंस पर 20,ओवर स्पीड पर 16,दोपहिया वाहन में ओवरलोड पर 06,बीना सीटबेल्ट पर 37,बीना फिटनेस वाहन चलाने पर 04,बीना बीमा वाहन चलाने पर 08,गलत दिशा में वाहन चलाने पर 09,भार वाहन ओवरलोड पर 09,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर 06,डाले से बाहर सामान ढोने पर 04,माल वाहन में सवारी ढोने पर 04,बीना रजिस्ट्रेशन वाहन चलाने पर 01,रोड सेफ्टी पर 06,बीना HRP 03, ऑथराइजेशन समाप्ति पर 05, वाहन में सामान ढककर ना ले जाने पर 01, अनाधिकृत साइलेंसर प्रयोग पर 01,खतरनाक संचालन पर 02,अनाधिकृत क्रेश गार्ड लगाने पर 01,स्पीड गवर्नर ना लगाने पर 01, ब्लैक फिल्म का प्रयोग किए जाने पर 01, अतिरिक्त लाइट लगाए जाने पर 02, ड्राइवर यूनिफार्म ना पहने पर 01,आदि यातायात नियमों के उलंघन पर तमाम मामलों में चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें -  कुछ ही घंटों में मांग हुई पूरी, CM Dhami को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त रात्रि चेकिंग अभियान में कुल 18 वाहनों को सीज किया गया। जिसमे 10 भारी वाहनों, 03 मोटरसाईकिल और 01 क्रेन पर सीज कार्यवाही सहित अन्य वाहनों पर कार्यवाही की गई।

ARTO प्रवर्तन अधिकारी मनोज बगोरिया नें बताया सड़क परिवहन चलाना अधिकार नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है इस जिम्मेदारी का पालन तभी संभव है जब हम खुद सुरक्षित चले और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। हर चालक को यह समझना चाहिए कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है अभियान का उद्देश्य किसी को दंडित करना नहीं बल्कि आम जनमानस को सुरक्षित रखना है। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करें। जनपद चम्पावत में ड्रिंक एंड ड्राइव और रोड सेफ्टी अवेयरनेस जैसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। लगातार की गई चेकिंग अभियान के दौरान ARTO मनोज बगोरिया, परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी, परिवहन कर अधिकारी आनंद प्रकाश गुप्ता, परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट, परिवहन सहायक निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, आरक्षी महेंद्र पाल, सोनिया नेगी, सुमन डूंगराकोटी, निशा जोशी, नीरज कुमार, किशन कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।

More in Uncategorized

Trending News