Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: पिकअप-कार की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

 

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास हुआ, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेवाड़ कला कलियर निवासी दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26) पुत्र मांगेराम पिकअप वाहन से कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

More in Uncategorized

Trending News