Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड – सुबह तड़के चलती रोडवेज बस में आग, यात्रियों में मची चीख- पुकार, इस जगह से जा रही थी देहरादून

देहरादून – डोईवाला के लालतप्पड़ के पास गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बस में सवार चालक और 15 यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

बस लोहाघाट से देहरादून आ रही थी। बस में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

यह कोई पहली घटना नहीं है। दिसंबर 2025 में भी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट ज्यूड चौक के पास एक निजी बस में भीषण आग लग गई थी। उस समय बस में तमिलनाडु के लगभग 40 छात्र सवार थे। धुआं उठते ही चालक ने बस रोड के किनारे रोकी और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News