Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: आज से तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के प्रवास पर हरिद्वार सांसद निशंक, मिली ये जिम्मेदारियां

पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार से उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में प्रवास करेंगे। लोक सभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों में जनसंपर्क और प्रवास कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका कार्यक्रम रामपुर में तय किया है। इस दौरान डॉ. निशंक पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और प्रवास करेंगे। क्षेत्र की चार लोस क्षेत्रों में वह जनसंपर्क अभियान पर निकलेंगे।

पूर्व में जनसंपर्क और प्रवास का यह कार्यक्रम दो मार्च से तय था, लेकिन यूपी में शिवरात्रि और कांवड़ मेले के कारण नौ मार्च किया गया। डॉ. निशंक के साथ पश्चिमी उत्त रप्रदेश भाजपा के क्लस्टर प्रभारी और यूपी सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी भी रहेंगे

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- MBPG कॉलेज तीसरे राउंड की मतगणना पूरी जानिए कौन है आगे

More in Uncategorized

Trending News