Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड-यहाँ मची भारी तबाही, कई घरों को खतरा, अफरा- तफरी

उत्तराखंड में बारिश लगातार तबाही मचा रही है। उत्तरकाशी शहर में पिछले तीन से चार घंटों से मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर तालाब में बदल गया है। ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़, ज्ञानसू गाड़ और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं।वरुणावत पर्वत से देर रात तक रुक-रुककर बोल्डर गिरते रहे, जिससे गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कुछ परिवारों ने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में शरण ली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गोफियारा क्षेत्र के कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।मंगलवार को जिला मुख्यालय में दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही मौसम अचानक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। देर शाम की मूसलाधार बारिश ने गोफियारा से पल्ला ज्ञानसू तक कई गाड़-गदेरे उफान पर ला दिए।गोफियारा क्षेत्र में गदेरे के उफान से मलबे में दबे वाहनों को जेसीबी बुलाकर निकाला गया। पाडुली गदेरे, ज्ञानसू और मैणा गाड़ में भी उफान आया, जिससे सड़क पर कचरा फैल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

More in Uncategorized

Trending News